| भारत का नया स्टॉक एक्सचेंज एमसीएक्स स्टॉक एक्सचेंज लि. (एमसीएक्स-एसएक्स) इस बात को बेहतर तरीके से व्यक्त करता है कि विश्व के सर्वाधिक विकसित तथा उच्च तकनीकों पर आधारित नई पीढ़ी के भावी स्टॉक एक्सचेंज कैसें होंगे। अत्याधुनिक तकनीक, वैश्विक स्तर की सेवाओं तथा कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन के साथ एमसीएक्स-एसएक्स ने भारतीय वित्त बाजार के चेहरे को बदल दिया है।
अपने शुभारंभ के एक वर्ष के भीतर ही एमसीएक्स-एसएक्स ने नवीन सेवाओं की शुरूआत तथा वित्त बाजार के विकास के लिए उठाये गये नये कदमों के माध्यम से इस इंडस्ट्री के वैचारिक अग्रकर्ता के रूप में अपनी क्षमता को प्रमाणित कर दिया। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति तथा विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा मान्यता प्राप्त एमसीएक्स-एसएक्स के वर्तमान में 600 से अधिक सदस्य है। इसके साथ ही देशभर के 486 शहरों और कस्बों मे इसके ट्रेडिंग टर्मिनल है।
प्रावधानों के अनुपालन तथा निवेशकों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक तथा विश्व की सबसे बेहतर प्रक्रियाओं के प्रयोग के माध्यम से एमसीएक्स-एसएक्स आयातकों, निर्यातकों, निवेशकों, कॉर्पोरेशनों तथा बैंकों को सुरक्षा तथा पारदर्शिता के साथ अपने करेंसी रिस्क की हेजिंग की सुविधा प्रदान करता है। इसके साथ ही यह अपने क्लियरिंग कॉर्पोरेशन (एमसीएक्स-एसएक्स क्लियरिंग कॉर्पोरेशन लि.) के माध्यम से सभी सौदों के सेटलमेंट की गारंटी देता है, जिससे काउंटर पार्टी रिस्क में कमी आती है तथा बेहतर सुरक्षा प्राप्त होती है।
एमसीएक्स-एसएक्स 'सूचना, नवप्रवर्तन, शिक्षा तथा शोध' के माध्यम से बाजार के व्यवस्थित विकास में विश्वास रखता है। अतः एक्सचेंज इस बात के लिए निरंतर प्रयासरत है कि उसके अखिल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफार्म को बाजार भागीदारों द्वारा अधिक प्रभावी तथा व्यापक रूप से प्रयोग में लाया जाय। यह ऐसा स्टॉक एक्सचेंज है, जिसने वित्त बाजार के विकास के लिए क्रांतिकारी पहले की है तथा देश में वित्त बाजार के प्रति जागरूकता तथा ज्ञान के प्रसार हेतु विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं की स्थापना के उद्देश्य से भारत के प्रतिष्ठित, औद्योगिक तथा व्यापारिक संगठनों के साथ गठबंधन किया है।
एमसीएक्स-एसएक्स का करेंसी डेरीवेटिव सेगमेंट भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) तथा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियामक नियंत्रण के अधीन करेंसी फ्यूचरों के ट्रेडिंग हेतु एक अखिल भारतीय स्तर का इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाता है। |